ePaper

गोपाष्टमी महोत्सव 18 से 20 तक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा कार्यक्रम

Updated at : 15 Dec 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
गोपाष्टमी महोत्सव 18 से 20 तक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा कार्यक्रम

गोपाष्टमी महोत्सव 18 से 20 तक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा कार्यक्रम

विज्ञापन

मधेपुरा. कला व संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गोपाष्टमी महोत्सव–2025 का आयोजन 18, 19 व 20 दिसंबर 2025 को किया जायेगा. यह महोत्सव सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण व स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. महोत्सव का उद्घाटन समारोह 18 दिसंबर को किया जायेगा. उद्घाटनकर्ता के रूप में कला व संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद दिनेश चंद्र यादव व दिलीश्वर कामत उपस्थिति रहेंगे. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 05:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा. 18 दिसंबर को स्थानीय/क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध कलाकार जय झा (सारगम पा) की प्रस्तुति होगी. 19 दिसंबर को स्थानीय/क्षेत्रीय कलाकारों के साथ श्यामा शैलजा, प्रसिद्ध कलाकार, अपनी प्रस्तुति देंगी. 20 दिसंबर को स्थानीय/क्षेत्रीय कलाकारों के साथ राधा श्रीवास्तव (इंडियन आइडल) की प्रस्तुति होगी. इसी दिन समापन समारोह आयोजित किया जायेगा . महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जनसामान्य को समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव से जोड़ने का उद्देश्य है. जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नागरिकों, कला प्रेमियों व सांस्कृतिक संगठनों से अपील की गयी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गोपाष्टमी महोत्सव–2025 को सफल बनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन