21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

गायत्री यज्ञ से दुख, दरिद्रता का होता है नाश : पंडित सुरेंद्रनाथ

गायत्री यज्ञ से दुख, दरिद्रता का होता है नाश : पंडित सुरेंद्रनाथ

आलमनगर.

प्रखंड क्षेत्र के विषपट्टी पंचायत अंतर्गत तुलसीयाही में पंडित सुरेंद्रनाथ वर्मा के सानिध्य में हो रहे गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही यज्ञमंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं श्रद्धालुओं के द्वारा दो पालियों में 51000 वेद मंत्रोच्चारण के द्वारा हवन कर पूजा अर्चना एवं महाआरती की गयी..पंडित सुरेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि सारे जप-तप निष्फल हो जाते हैं. तब यज्ञ ही सब प्रकार से रक्षा करता है.

सृष्टि के आदिकाल से प्रचलित यज्ञ सबसे पुरानी पूजा पद्धति है. आज आवश्यकता है यज्ञ को समझने की. वेदों में अग्नि परमेश्वर के रूप में वंदनीय है. यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म माना गया है. समस्त भुवन का नाभि केंद्र यज्ञ ही है. यज्ञ की किरणों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण पवित्र व देवगम बनता है. यज्ञ भगवान विष्णु का ही अपना स्वरूप है. वेदों का संदेश है कि शाश्वत सुख एवं समृद्धि की कामना करने वाले मनुष्य यज्ञ को अपना नित्य कर्तव्य अवश्य समझें. भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भगवत गीता में अर्जुन से कहते हैं, हे अर्जुन जो यज्ञ नहीं करते हैं, उनको परलोक तो दूर यह लोक भी प्राप्त नहीं होता है. जिन्हें स्वर्ग की कामना हो, जिन्हें जीवन में आगे बढ़ने की आकांक्षा हो उन्हें यज्ञ अवश्य करना चाहिये. यज्ञ कुंड से अग्नि की उठती हुई लपटें जीवन में उंचाई की तरह उठने की प्रेरणा देती हैं. यज्ञ में मुख्यत: अग्नि देव की पूजा का महत्व होता है.

यज्ञ करने वाले बड़भागी होते हैं. इस लोक में उनका दु:ख-दारिद्रय तो मिटता ही है, साथ ही परलोक में भी सद्गति की प्राप्ति होती है. वहीं इस महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु नित्य महाप्रसाद को ग्रहण किये. जबकि इस महायज्ञ में, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, समस्तीपुर, आरा,बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा सहित आलमनगर नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के हिस्सों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel