ePaper

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

Updated at : 02 Feb 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में चार स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन

मधेपुरा. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के निदेशानुसार पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा 4 से 10 फरवरी, 2026 तक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बिहार के लिए 13 सीटें आवंटित हैं, जिसमें बीएनएमयू के चार स्वयंसेवकों का चयन हुआ है. इसके साथ ही बिहार टीम के दलनायक के रूप में बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार का चयन किया गया है. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि चयनित चार स्वयंसेवकों में सहरसा के दो और मधेपुरा व सुपौल के एक स्वयंसेवक हैं. ये हैं सहरसा आरएम कॉलेज की लक्की कुमारी, इवनिंग कॉलेज सहरसा के अब्दूर रहमान, टीपी कॉलेज की वाणी कुमारी और एएलवाई कॉलेज, सुपौल के संत कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, नाटक, वाद-विवाद व शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी. चयनित स्वयंसेवक सभी सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. चयनित स्वयंसेवकों ने कुलपति प्रो बीएस झा, डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार व कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन