अगलगी में चार घर जले, लाखों की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में चार घर जले, लाखों की संपत्ति जली

अगलगी में चार घर जले, लाखों की संपत्ति जली

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . बीती रात बभनगामा महेश वार्ड नंबर तीन में आग लग गयी, जिससे चार घर जल गये. घटना में सोनी देवी, लालमैन देवी, शक्ति देवी व अमरेश यादव का घर जल गया. इससे लाखों की क्षति हुई. अमरेश यादव ने बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपया रखा था. वह भी जल गया. सोनी देवी का छह लाख की क्षति, शक्ति देवी का लगभग सात लाख, लालमैन देवी का चार लाख व अमरेश यादव का लगभग पांच लाख से अधिक की क्षति हुई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ देवकृष्ण कामत के आदेश पर राजस्व कर्मचारी विजय कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में हुई क्षति की जानकारी ली. प्रमुख सरिता कुमारी ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को तत्काल अनाज, कपड़ा, बर्तन, पॉलीथिन की सहायता दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन