ePaper

अमरनाथ मंडल हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 20 Oct 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ मंडल हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

अमरनाथ मंडल हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

अमरनाथ मंडल की दो दिन पूर्व श्याम दरगाह के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चार नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज अनुमंडल के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के पास अमरनाथ मंडल हत्याकांड का पुलिस गुत्थी सुलझाकर चार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस हत्याकांड में मृतक के पिता सुबोध मंडल ने ग्वालपाड़ा थाना में चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार के निर्देश पर चार आरोपित को थाना क्षेत्र के परसी गांव से शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ ने शनिवार को अनुमंडल एसडीपीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तीन आरोपित परसी झिटकिया वार्ड एक से अभिलाषा देवी, सौरभ मंडल, दिनेश मंडल, थाना अरार से गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपित संतोष यादव को सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के पहारपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपित के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है. गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस को एक बाइक, एक मोबाइल और गमछा बरामद हुआ है. इस छापेमारी दल में ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, पुअनि धर्मेंद्र कुमार, हवलदार एच एन सिंह, सिपाही गुड्डू कुमार, जितेंद्र राम समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन