ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री

Updated:
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री

विज्ञापन

मधेपुरा.

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा व परिचर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित शिक्षकों व शोधार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने की. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के सच्चे सपूत थे. उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने संक्षिप्त कार्यालय में विकसित भारत की आधारशिला रखी. परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि अटल ने राजनीति में नैतिकता के नये प्रतिमान गढ़े, वे अपने विपक्षियों का भी दिल जीतने में माहिर थे. परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने कहा कि अटल अभूतपूर्व प्रधानमंत्री थे. उनका व्यक्तित्व व कृतित्व हमारे लिए हमेशा अनुकरणीय है. विभाग के संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि युवाओं को अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से प्रेरणा ग्रहण करने की जरूरत है. मौके पर विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री, परिसंपदा पदाधिकारी संपूर्ण नारायण यादव, जिला सह संयोजक मेघा कुमारी, डॉ सौरभ कुमार चौहान, संजीव कुमार पासवान, संतोष कुमार सिंह, नन्ही कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन