शराब मामले में पांच गिरफ्तार

शराब मामले में पांच गिरफ्तार
मधेपुरा. मद्यनिषेध विभाग ने मधेपुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड नंबर दो में छापेमारी कर तीन लीटर चुलाई शराब बरामद कर विलाश कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं परमानंदपुर थाना क्षेत्र के चरैया चौक वार्ड नंबर एक में छापेमारी कर एक लीटर चुलाई शराब बरामद कर श्यामसुंदर साह को गिरफ्तार किया. वहीं मधेपुरा थाना क्षेत्र के तुनीयाही फोर लेन सडक पर में छापेमारी कर एक ई-रिक्सा सहित 15 लीटर चुलाई शराब बरामद कर मो सैयद को गिरफ्तार किया. वहीं भर्राही थाना क्षेत्र के मछबखरा वार्ड नंबर 15 में छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब बरामद कर सुदीश कुमार को गिरफ्तार किया. साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर एक व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










