ePaper

सरकारी जमीन पर पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट

Updated at : 16 Dec 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट

सरकारी जमीन पर पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट

विज्ञापन

कुमारखंड. थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरायण खुर्द पंचायत में राजस्व कचहरी की जमीन पर कब्जा को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे एक युवक जख्मी हो गया. मंगलवार को पंचायत के खुर्दा ग्राम स्थित कचहरी टोला वार्ड संख्या नौ निवासी विजय साह व अनंतलाल के बीच राजस्व कचहरी की जमीन में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया. इसको लेकर अनंतलाल साह के पुत्र व पत्नी ने विजय साह व मंजेश कुमार उर्फ चंदन की पिटाई कर दी. मंजेश को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वस्थ केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. इसे लेकर विजय साह ने थाने आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन