जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित भैसूर जख्मी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बभनगामा पंचायत फतेहपुर वार्ड संख्या दो में मारपीट में महिला सहित भैसूर जख्मी हो गये
विज्ञापन
बिहारीगंज, मधेपुरा.
थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बभनगामा पंचायत फतेहपुर वार्ड संख्या दो में मारपीट में महिला सहित भैसूर जख्मी हो गये. पीड़ित रमण कुमार यादव की 36 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में कहा मेरे घर के सेट मेरा मवेशी वाला घर है. मैं मवेशी को चारा दे रही थी, इतने में ही गांव के ही मनोज यादव, सनोज यादव, सुनील यादव, शिवों यादव, दीपो यादव अन्य परिजनों के साथ मिलकर मवेशी घर को तोड़ कर गिरा दिया. मवेशी को खोल कर भगा दिया एवं घर में घुसकर भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करने लगा. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी, डंडा व ईंट पत्थर से प्रहार कर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये भैंसूर लड्डू यादव पर लोहे से सर पर प्रहार किया. भैसूर सिर छिप लिया तो लोहे का छड से कंधा पर लगा जिससे वह जख्मी. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन दिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










