भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 8:11 PM
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन जख्मी
प्रतिनिधि, कुमारखंड थाना के इसरायन खुर्द पंचायत में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे एक परिवार के तीन व्यक्ति जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पंचायत के खुर्दा वार्ड संख्या 10 निवासी तिवारी यादव व विजय यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. तिवारी यादव के पुत्र विकास यादव पर विजय यादव, नीरज यादव व धीरज यादव हमला बोल दिया. बचाने गये तिवारी यादव पर भी विजय यादव ने हमला कर दिया. वहीं भाई और पिता को बेहोश देखकर रंजीत यादव शोर मचाने लगा तो सभी ने मिलकर रंजित को भी पीट-पीटकर अधमर्रा कर दिया. ग्रामीणों ने तीनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया, जहां से तीनों जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मधेपुरा रेफर कर दिया. इलाज के बाद तिवारी यादव ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










