देसी शराब के साथ महिला तस्कर समेत आठ गिरफ्तार

देसी शराब के साथ महिला तस्कर समेत आठ गिरफ्तार
प्रतिनिधि, कुमारखंड विशेष छापेमारी अभियान के तहत श्रीनगर थाना पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब के साथ आठ शराबी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने रामनगर महेश पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शराब पीकर हंगामा कर रहे बंशीधर ठाकुर समेत वार्ड नंबर 12 निवासी सत्येंद्र कुमार, करण कुमार व दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं भरगामा (थाना अररिया) के चकमका निवासी अभिनंदन कुमार, वार्ड नंबर 15 निवासी राजदीप सिंह, गांधीनगर निवासी विपिन सिंह, चकमा निवासी विवेक कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. वहीं रामनगर महेश पंचायत निवासी मुकेश सरदार के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब के साथ पत्नी अरुणा देवी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन को देख महिला अरुणा देवी साक्ष्य मिटाने के लिए शराब को बहाने का प्रयास कर रही थी. शराब के दुर्गंध के आधार पर छापेमारी की गयी. इस दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद कर उसे पकड़ा. महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




