खरीफ अभियान- किसानों को उर्वरक प्रबंधन व जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों की दी जानकारी

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

खरीफ अभियान- किसानों को उर्वरक प्रबंधन व जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों की दी जानकारी

विज्ञापन

घैलाढ़.

प्रखंड स्थित ई-किसान सभागार में शारदीय (खरीफ) अभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ आरपी शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजना कुमारी, कृषि समन्वयक चंद्रशेखर सिंह,सरपंच प्रतिनिधि सचिंद्र कुमार तथा राहुल कुमार ने किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि समन्वयक आशीष कुमार व संचालन किसान सलाहकार राजेश कुमार उर्फ पप्पू ने किया. इस अवसर पर उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में फसल उत्पादन, आधुनिक तकनीक, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन व जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर जानकारी दी गयी. डॉ आरपी शर्मा ने कहा “कृषि क्षेत्र में सतत विकास और उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग आवश्यक है. किसान भाइयों को चाहिए कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ उन्नत बीज, मृदा परीक्षण और जल प्रबंधन जैसे आधुनिक उपायों को अपनाएं, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके.

राहुल कुमार ने कहा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं और तकनीकी सहयोग का लाभ तभी मिलेगा जब किसान जागरूक होंगे और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे. हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि किसान आत्मनिर्भर बनें और कृषि को लाभ का साधन बना सकें. कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों पंचायतों से आये किसानों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से विभिन्न कृषि विषयों पर प्रश्न पूछे. कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ मौसम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना और किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था. मौके पर चंद्रशेखर सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गिरीश नंदन, किसान सलाहकार जयप्रकाश कुमार, विपिन कुमार, सुमन कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन