एमएसपी पर बोनस किसान का अधिकार : डाॅ अजय

Updated:
विज्ञापन
एमएसपी पर बोनस किसान का अधिकार : डाॅ अजय

एमएसपी पर बोनस किसान का अधिकार : डाॅ अजय

विज्ञापन

मधेपुरा. विधान परिषद् सदस्य डाॅ अजय कुमार सिंह ने राज्य सरकार द्वारा धान व गेहूं की खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस को किसानों का अधिकार बताया. बिहार विधान परिषद् में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से धान व गेहूं की खरीदारी पर बोनस देने की मांग की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में राज्य सरकार ने मंडी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया और किसान फसल का बाजार मूल्य लेने में असमर्थ साबित हो रहे है. वे सरकार की वर्तमान व्यवस्था में बिचौलियों को उत्पादन बेचने को विवश है. अन्य राज्यों में धान और गेहूं की खरीदारी पर एमएसपी के साथ बोनस का प्रावधान है. अगर बिहार सरकार बोनस देती है तो राज्य के किसान को थोड़ी राहत मिलेगी. डाॅ सिंह ने बताया कि सदन में विभागीय मंत्री ने जवाब में बोनस देने को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह का विचार सरकार नहीं रखती है, जबकि बिहार में किसान अनावृष्टि और अतिवृष्टि से परेशान है. सिंचाई की नहर सुविधा और खाद व बीज का उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं होने की मार झेलते हैं. विधान पार्षद ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार की कृषि योजनाऐं भी सिर्फ फाइलों में दौड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन