ePaper

संवाद कार्यक्रम में भूमिहीन महिलाओं ने आवास योजना के लिए ईओ से की जमीन की मांग

Updated at : 25 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में भूमिहीन महिलाओं ने आवास योजना के लिए ईओ से की जमीन की मांग

संवाद कार्यक्रम में भूमिहीन महिलाओं ने आवास योजना के लिए ईओ से की जमीन की मांग

विज्ञापन

जमीन उपलब्ध रहने वाले लाभुकों को मिलेगी पीएम आवास योजना का लाभ प्रतिनिधि,उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन मजहरपटटी महादलित टोले में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी, जिसमें सबसे अधिक मामले पीएम आवास योजना का ही मामला छाया रहा. कार्यक्रम में महादलित महिला ललिया देवी, गायत्री देवी,रीता देवी, गुंजन देवी,काजल देवी, सन्नो खातुन, तेतरी खातून समेत दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईओ कमलेश कुमार को बताया कि आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन भूमिहीन रहने के कारण जिओटैग और जांच के दौरान नगर परिषद कर्मी द्वारा कहा गया कि जब तक जमीन उपलब्ध नहीं होगा तब तक ऐसे लाभुकों को आवास योजना का लाभ मिलना मुश्किल है. इस दौरान ईओ ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में विभाग भूमिहीनों की सूची तैयार कर उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध होने के पर तीन डिसमिल जमीन देकर आवास योजना का लाभ दिया जायेगा. मौके पर बिरेंद्र पासवान ने मांग किया कि मनोज साह के घर लेकर सैनी सहनी के घर तक वर्षों पुराने पीसीसी सड़क जीर्णशीर्ण अवस्था में रहने के लिए बरसात में सड़क पर जम जाता है. जिससे मुहल्ले में रहने वाले लोगों के घर आंगन जलमग्न हो जाता है और सड़क पर जमे पानी में चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ईओ ने शीध्र ही विभाग के जेई को स्थलीय जांच कर नये सिरे से पीसीसी सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया. वहीं हनुमान ऋषिदेव ने कहा कि जल नल योजना के तहत सरकार द्वारा संचालित घर – घर नल से निकलने वाली जल की खराब स्थिति को सुधार करने की मांग की. ईओ ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा पीएचडी विभाग के अधिकारी से बातचीत कर नल जल योजना को सुदृढ़ किया जायेगा. इस कार्यक्रम में 50 लोगों की समस्याओं की सूची तैयार की गयी, जिसका समाधान संबंधित अधिकारी द्वारा किया जायेगा. राजीव साह ने मांग किया कि बीआरसी भवन से लेकर एसएच 91 तक कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय व बीआरसी भवन के सामने वाली बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग नप ईओ से की मौके पर चेयरमैन अनसुईया देवी, श्रम अधीक्षक रमण कुमार, नगर प्रबंधक प्रेम कुमार चंचल, स्वच्छता पदाधिकारी केतन कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, वार्ड पार्षद मो शुऐव उद्दीन, विकास मित्र दयानंद ऋषिदेव,नगर कर्मी प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन