पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें, अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी : डीएम

Updated:
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें, अनियमितता पर सख्त कार्रवाई होगी : डीएम

शनिवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी हॉल में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, भंडारण व वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की गयी

विज्ञापन

मधेपुरा.

शनिवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी हॉल में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, भंडारण व वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि, आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी तथा संबंधित एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की सुचारू व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना या आपूर्ति में बाधा डालना गंभीर अनियमितता मानी जाएगी, जिस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराएं तथा स्टॉक एवं वितरण से संबंधित सभी अभिलेखों का नियमित अद्यतन सुनिश्चित करें.

जिलाधिकारी ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निष्पादन हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. बैठक में आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी व सभी संबंधित पक्षों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन