टीपी कॉलेज में लगा रोजगार मेला

Updated at : 24 Feb 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
टीपी कॉलेज में लगा रोजगार मेला

टीपी कॉलेज में लगा रोजगार मेला

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में आगा खां ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत व इंफोसिस फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क कौशल परीक्षा कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला सोमवार को लगाया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्य प्रो कैलाश यादव ने किया. प्राचार्य ने बताया कि मेले में 18 से 30 वर्ष तक के 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण व आइटीआइ डिप्लोमाधारक तथा स्नातक पास छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इन प्रतिभागियों को 14 हजार पांच सौ रुपये से 19 हजार रुपये के वेतन आधारित सुअवसर प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि मेले में 60 युवक व युवतियों ने टाटा मोटर्स, मदरसन सुमी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, फ्यूजन फाइनेंस, विसट्रॉन आदि कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया. साक्षात्कार देने वालों में से 24 प्रतिभागियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया. इनमें आठ टाटा मोटर्स, पांच मदरसन, पांच उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस व छह टेलिकॉलर में चयनित हुये. कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के आयोजक अमन कुमार व विकास, मैनेजर कानंद ने विशेष भूमिका निभायी. मौके पर बीसीए समन्वयक डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, बीबीए समन्वयक डाॅ मनोज कुमार यादव, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर, प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो कृष्ण कांत, बीबीए सहायक सावन कुमार रूपेश, असिस्टेंट प्रोफेसर (बीबीए) कुंदन कुमार सिंह व भूपेश कुमार, बीसीए के असिस्टेंट प्रोफेसर केके भारती, प्रयोगशाला सहायक राजदीप, इग्नू सहायक नीतिश कुमार, विभूति रंजन, अशोक मुखिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन