23 को मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

23 को मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में प्रस्तावित परियोजना कार्य को लेकर 23 मार्च को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विद्युत सेवा ठप रहेगी. सहायक कार्यपालक अभियंता जीवन कुमार ने बताया कि इस दौरान ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस व तकनीकी कार्य किया जायेगा, जिससे भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पेयजल भंडारण सहित जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










