ePaper

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप 9 से 14 दिसंबर तक

Updated at : 08 Dec 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप 9 से 14 दिसंबर तक

विद्युत अधीक्षण अभियंता सह डीजीएम कोशी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर विद्युत उपभोक्ता के सहूलियत हेतु 09 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मधेपुरा. विद्युत अधीक्षण अभियंता सह डीजीएम कोशी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर विद्युत उपभोक्ता के सहूलियत हेतु 09 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में कनीय विद्युत अभियंता (आपूर्ति) के साथ कनीय विद्युत अभियंता (राजस्व )व सहायक सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कोशी प्रमंडल अंतर्गत सभी कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस अवसर पर वरीय प्रबंधक (राजस्व) विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा दीपक कुमार ने बताया कि कोशी कमिश्नरी के तीनों जिला सहरसा, सुपौल व मधेपुरा में पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायत यथा विद्युत आपूर्ति , स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत, विद्युत विपत्र सुधार , विपत्र भुगतान , नए विद्युत संबंध, कृषि हेतु विद्युत संबंध , खराब मीटर को बदलने हेतु व अन्य प्राप्त आवेदन का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी सहायक विद्युत अभियंता व विद्युत कार्यपालक अभियंता कैंप का भ्रमण व अनुश्रवण करेंगे. उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि इसमें भाग लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाये. विद्युत अधीक्षण अभियंता व वरीय प्रबंधक राजस्व द्वारा कैंप का समय-समय पर निरीक्षण किया जायेगा. विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार द्वारा बताया गया कि कैंप के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिया गया है. कैंप से सफल आयोजन हेतु व्यापक रूप से स्थानीय मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के साथ साथ माइकिंग भी किया जा रहा है. उन्होंने इस कैंप के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को लाभ उठाने के साथ बकाया बिजली बिल जमा करने हेतु अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन