MADHEPURA : स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटा शिक्षा विभाग
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :06 May 2026 12:18 PM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर उदाकिशुनगंज प्रखंड में शिक्षा विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं.
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से कोनेन वसीर की रिपोर्ट :
मधेपुरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर उदाकिशुनगंज प्रखंड में शिक्षा विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग टेक्निकल टीम व सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर विद्यालयों में प्रभात फेरी, शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बीईओ सागर कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड में शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर लगातार कार्य हो रहा है. प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, सुरक्षित शनिवार, इंस्पायर अवार्ड व शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं. टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. बंदना कुमारी ने बताया कि बालिका शिक्षा, माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा बच्चों को आयरन की गोलियां भी दी जा रही हैं. मंजर आलम ने इसे जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया, वहीं अमृता कुमारी ने कहा कि मधेपुरा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है. तैयारियों में बंदना कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया, अमृता कुमारी, मंजर आलम, अनिकेत रंजन, परशुन कुमार सिंह, गुलफसा बानो, सुमन कुमारी, नरेंद्र कुमार, अभिनंदन कुमार साह, विजय पासवान, कुमार किशोर केशरी, सियाराम मोची, कुमोद दास, महालिकात झा, रीता कुमारी, शेखर कुमार, संजय प्रताप, पुतुल कंचनमाला, स्मृति, संजीव कुमार सिंह, राजेश सिंह, नवनीत कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य शिक्षक सक्रिय रूप से जुटे हैं. ज्ञात हो कि मधेपुरा जिला का स्थापना दिवस 9 मई को मनाया जाता है. इस अवसर पर आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी कार्यक्रम होंगे. शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










