बेहरारी से नशे में युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरारी से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया.
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरारी से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेहरारी में एक शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना सत्यापन के लिए उक्त स्थल पर पुलिस बल को भेजकर शराबी युवक शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौराबाड़ी निवासी शंकर कुमार को पकड़कर थाना लाया गया. जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










