यातायात नियमों की अनदेखी पर 18 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
Updated at : 18 Dec 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी पर 18 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
मधेपुरा.
यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्ती बरतते हुए 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजनों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से की गयी है. जिला परिवहन पदाधिकारी बलवरी कुमार दास ने बताया कि संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध तेज गति, खतरनाक ड्राइविंग, शराब के नशे में वाहन चलाना, बिना वैध कागजात वाहन संचालन, बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन सहित अन्य गंभीर आरोप पाये गये. जांचोपरांत सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है. निलंबित किये गये ड्राइविंग लाइसेंसों में विभिन्न तिथियों पर गये गये उल्लंघनों के आधार पर निर्धारित अवधि के लिए कार्रवाई की गयी है. संबंधित चालकों को निर्धारित अवधि में अपना ड्राइविंग लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. डीटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जाना आवश्यक है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, गति सीमा का पालन करें, शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाएं तथा सभी वैध कागजात साथ रखें. नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा संभव है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




