ePaper

गणित ओलंपियाड , क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन

Updated at : 27 Mar 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
गणित ओलंपियाड , क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन

गणित ओलंपियाड , क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार स्थापना दिवस समारोह में राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता वर्ग 6-8 में बिहारीगंज के अनिरुद्ध मध्य विद्यालय गमैल की छात्रा सृष्टि कुमारी व वर्ग 9-12 में कुमारखंड प्रखंड के प्रोजेक्ट गर्ल्स 2 स्कूल की छात्रा कशिश कुमारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि क्विज वर्ग 9-12 में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले गम्हरिया प्रखंड के उमवि जीवछपुर के छात्र विपिन कुमार , क्विज वर्ग 6-8 में सन्नी कुमार उमवि सहोड़ा टोला चौसा, गणित ओलंपियाड वर्ग 6-8 ने पांचवां स्थान पाया. गणित ओलंपियाड वर्ग 9-12 में घैलाढ़ प्रखंड की उमवि गोढ़ियारी टोला की प्रियालक्ष्मी ने पांचवां स्थान तथा आलमनगर प्रखंड के उउवि बिस्पट्टी के छात्र अभय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया.

डीपीओ ने किया सम्मानित व प्रोत्साहित

सभी बच्चों को तथा उनके अभिभावक व शिक्षकों को गुरुवार को दो दिवसीय पीबीएल ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान डाइट मधेपुरा के प्रांगण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए अभिषेक कुमार, डाइट प्राचार्य निशांत गुंजन, व्याख्याता ललन कुमार व कुमारी रजनीगंधा, संभाग प्रभारी सुशील कुमार मंडल, साइंस फॉर सोसाइटी के कृष्ण कुमार, जिला तकनीकी दल के टीम लीडर संजय कुमार तथा अन्य सदस्य प्रेमलता, भालचंद्र मंडल, दिलीप कुमार, विजय कुमार, आइपीएल से अविनाश कुमार एवं प्रथम संस्था से रोहित कुमार द्वारा सम्मानित किया. साथ ही ओरिएंटेशन में आये हुये सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन