ePaper

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की नहीं हो परेशानी- डीएम

Updated at : 14 Feb 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की नहीं हो परेशानी- डीएम

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की नहीं हो परेशानी- डीएम

विज्ञापन

सिंहेश्वर. महाशिवरात्रि के मौके पर सिंहेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. डीएम अभिषेक रंजन ने मंदिर परिसर में शनिवार को मेला में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की संयुक्त ब्रीफिंग में उक्त बातें कही. ब्रीफिंग में डीएम , एसपी समेत जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. डीएम ने एसडीएम व डीएसपी को सभी आदेशों का अनुपालन कराने को कहा. इसमें खास कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा. मौके पर कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाय. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जायेगी. जिनकी जहां ड्यूटी लगायी गयी है वो ससमय वहां पहुंचकर योगदान दें. डीएम ने मौजूद सभी कर्मियों एवं पदाधिकारी से कहा जलाभिषेक के लिए शिवरात्रि को काफी संख्या में नेपाल से लेकर आसपास के जिलों के लोग आते है. डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम से कंट्रोल करते रहे. किसी तरह का अफवाह न फैले. पार्किंग और सभी तरफ जाने वाले रास्ते पर को साइनेज जरूर लगाये. लोगों को व्यवस्था की जानकारी मिलते रहे. सभी पदाधिकारी संपर्क में रहें. एक-दूसरे को स्थिति कि जानकारी देते रहे. बाबा मंदिर में भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत होगी. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से बाबा मंदिर जाने एवं पुनः निकासी की व्यवस्था सदृढ़ रखनी है. बाबा की बारात निकाले जाने के समय तय मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जानी है. जिस जगहों पर अत्यधिक भीड़ की संभावना होगी वहां जांच सुनिश्चित कराया जाए. इसकी जिम्मेदारी एसडीओ व एसडीपीओ को सौंपी गयी. बैठक में एडीएम, एसडीओ , एएसपी प्रवेंद्र भारती, ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा आदि मौजूद थे. एसडीओ ने मौजूद कर्मी व अधिकारी को बताया कि मधेपुरा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन शर्मा चौक से महावीर चौक और धन्यवाद गेट से लालपुर वाली रोड से मवेशी हाट पार्किंग स्थल तक जायेगी. वहीं पीपरा व सुपौल की तरफ से आने वाली बाइक बायपास होते हुए पार्किंग तक जायेगी. बीच बाबा के निकाले जाने वाले रुट चार्ट कि जानकारी दी गयी. इस दौरान सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैद रहना है. अनावश्यक भीड़ में बाधा उत्पन्न न हो. उद्घाटन के समय सभी सतर्क रहेंगे. मंदिर में ढाई बजे पट खुलते ही अचानक भीड़ जुटता है. महिला और पुरुष दिर्घा के साथ- साथ दंड प्रणाम देने वालों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. वहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. भीड़ में किसी को रुकने नहीं देना है और श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाते जाना है. सभी लोग ससमय अपना स्थल पर पहुंच जाए. बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को कुंआ से पानी नहीं भरना है. दंडाधिकारी जब तक अगले का ड्यूटी पर आने के बाद ही आप जगह छोड़ सकते हैं. एसपी ने कहा कि लोग लाइन जंप कर लाइन तोड़ देते हैं. बैरिकेडिंग को पार कर कोई डायरेक्ट अंदर नहीं जायेगा. लोग फोटो खिंचाने के लिए अनावश्यक भीड़ न लगाए. श्रद्धालु के साथ सकारात्मक व्यवहार करें. लोगों को रास्ते कि जानकारी दें. निकलने वाले गेट से किसी का प्रवेश नहीं करेंगे. कंट्रोल रूम में अधिकारी के अनुमति से ही कोई माइकिंग कर सकते हैं. बिजली विभाग कहीं भी कटा फटा वायर न छोड़ेंगे. हमेशा चेक कर ही बिजली लाइन देंगे. भीड़ संभालने के लिए भी हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है. हर स्थानों पर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे. जिसको जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका पालन करेंगे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन