मुखिया प्रतिनिधि पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

मुखिया प्रतिनिधि पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही आनंदपुरा पंचायत के मुखिया नुसरत प्रवीण के घर में घुसकर मुखिया प्रतिनिधि मो सद्दाम पर जानलेवा हमला किया, जिससे हमलावर ने मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया. वहीं हमलावर ने मुखिया प्रतिनिधि को गाली – गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. घटना शुक्रवार की देर संध्या की है्. जब मुखिया नुसरत प्रवीण घर में अकेली थी. तभी हमलावर ने घर में घुसकर गाली – गलौज करते हुए पति को खोजने लगा. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मो सद्दाम को दी. मो सद्दाम घटना के वक्त पंचायत अंतर्गत बराही गांव में दीनाभद्री मेला में भाग लेने पहुंचे हीं थे. घटना की सूचना पाते ही मो सद्दाम घर पहुंचा तो वहां पहले से हमलावर मुखिया नुसरत प्रवीण को गलौज कर रहा था, जिसका मो सद्दाम ने विरोध किया तो हमलावर ने हथियार से हमला कर घायल कर दिया. वहीं ग्रामीणों ने हमलावर से गरासा छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया. मुखिया ने घटना की सूचना उदाकिशुनगंज थाने को दी. सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर,एसआइ अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एक हमलावर रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया. जांच में गिरफ्तार हमलावर रौशन यादव को शराब पीने की पुष्टि की गयी. मुखिया नुसरत प्रवीण के आवेदन के आधार पर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध थाने में केस दर्ज की गयी है. वहीं एक हमलावर रौशन यादव को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










