बेंगा पुल के समीप अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को लूटपाट के दौरान मारी गोली, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बेंगा पुल के समीप अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को लूटपाट के दौरान मारी गोली, रेफर

बेंगा पुल के समीप अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को लूटपाट के दौरान मारी गोली, रेफर

विज्ञापन

मुरलीगंज. मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली मुख्य मार्ग एनएच 107 मुरलीगंज काशीपुर से होकर गुजरने वाली नवनिर्मित बाइपास सड़क पर बेंगा पुल के समीप अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी से लूट के दौरान गोली मार दी. लूट कर जाने के बाद पिकअप चालक ने गोली लगे घायल व्यवसाय को पूर्णिया की ओर लेकर चले गये. गौरतलब हो कि एक व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना की जानकारी देते हुए पिकअप चालक ने बताया कि बुधवार को दो पिकअप वैन पर सवार होकर कसबा के चार व्यापारी सिंहेश्वर मवेशी हाट जा रहा था. इसी दौरान बुधवार की सुबह दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पुल के समीप हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. लूटपाट के विरोध किये जाने पर अपराधियों ने एक व्यापारी मो जाकिर हुसैन को गोली मार दी और चार लाख 18 हजार लूटकर फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची जानकीनगर और मुरलीगंज थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस के द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है, जिसमें से एक सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कुमारखंड थाने की ओर भाग रहे हैं. इधर, पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ घायल व्यापारी जाकिर हुसैन को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है.मामले में मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन