सेवानिवृत्त शिक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

कांग्रेस नेता रामवतार चौधरी ने कहा कि स्व शर्मा कर्मठ व्यक्ति थे.

विज्ञापन

आलमनगर.

नगर पंचायत निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलीय चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये शिक्षक कृतिनारायण मंडल ने कहा कि वे 39वर्षों तक शिक्षक के रूप में शिक्षा का दान करते रहे वे अपने कर्तव्य के प्रति सदा सजग रहते थे. वे अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे. वहीं कांग्रेस नेता रामवतार चौधरी ने कहा कि स्व शर्मा कर्मठ व्यक्ति थे. उन्होंने समाज के लोगों को एक पथ प्रदर्शक बनकर दिशा देने का काम किये, वहीं सभा का संचालन कर रहे. सेवानिवृत्ति शिक्षक मकुंद प्रसाद यादव ने कहा कि उनका शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में अलख दिखाने का काम किया. उनकी असामायिक क्षति को कभी भी पुरा नहीं किया जा सकता है.

उनका अंतिम संस्कार बनारस काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया. इस दौरान प्रदीप चौधरी, वेदानंद झा, श्यामल चौधरी, मणि मंडल, चंदेश्वरी राम, ब्रजेश झा, प्रशांत मिश्र, नंदकिशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, केशरी कुमार, बिपीन सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, संजय शर्मा, अरबिंद राम, कालीचरण चोधरी, शंकर महाराज सहित अन्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन