ePaper

डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

Updated at : 25 Apr 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी

विज्ञापन

वर्तमान डिजिटल परिपेक्ष में पुस्तकालय की प्रासंगिकता पर सेमिनार आयोजित मधेपुरा. विश्वविद्यालय पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन केंद्रीय पुस्तकालय के सेमिनार हॉल में किया गया, जिसका शीर्षक है “वर्तमान डिजिटल परिपेक्ष में पुस्तकालय की प्रासंगिकता “.सेमिनार के मुख्य वक्ता व संयोजक कर्ता प्रो सीपी सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में प्रो नरेश कुमार निर्देशक आइक्यूएसी बीएनएमयू प्रोफेसर इंचार्ज अनिल कुमार, केंद्रीय पुस्तकालय बीएनएमयू विभाग के शिक्षक सिड्डू कुमार व डॉ राजीव रंजन व राजेश कुमार आदि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि प्रो नरेश कुमार ने कहा कि इस डिजिटल युग में हम सभी छात्र-शिक्षक को कंप्यूटर की ज्ञान के बिना सूचनाओं तक पहुंच संभव नहीं है. साथ ही पुस्तकालय को इग्नोर भी नहीं कर सकते क्योंकि दोनों में अंतर स्पष्ट है कि डिजिटल एक आभासी ज्ञान का स्रोत है और पुस्तकालय एक भौतिक ज्ञान का स्रोत है. प्रो सीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल परिप्रेक्ष्य में पुस्तकालय की प्रासंगिकता पहले से भी अधिक बढ़ गयी है, जहां एक ओर इंटरनेट जानकारी का बड़ा स्रोत बन चुका है. वहीं पुस्तकालय प्रमाणिक, शोधपरक और व्यवस्थित ज्ञान का केंद्र बने हुए हैं. डिजिटल पुस्तकालयों के रूप में ये अब वैश्विक स्तर पर ज्ञान साझा करने का माध्यम बन गए हैं. छात्र, शोधकर्ता और आम पाठक ऑनलाइन संसाधनों के माध्यम से कभी भी और कहीं से भी पुस्तकालय की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इस तरह पुस्तकालय न केवल सूचना के विश्वसनीय स्रोत हैं, बल्कि डिजिटल युग में शिक्षा और अनुसंधान की रीढ़ भी है. प्रो इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि पुरानी सूचनाओं को कागज पर मुद्रित किया गया, लेकिन अब इसे अपडेट करते हुए जितनी भी हस्त लिपि या मिट्टी के दीवारों पर सूचना अवस्थित थी उसे डिजिटल कर आने वाली पीढ़ी से अवगत कराने में इनकी भूमिका है. सेमिनार में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मंच का संचालन सोनू कुमार ने किया. मौके पर रागिनी रिया ,भानुप्रिया, रूपम कुमारी, संतोष कुमार, पुष्पा शाह, शिल्पी कुमारी ,सोनू कुमार ,छोटू कुमार, बिट्टू कुमार,अमरेश कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन