ePaper

शिक्षा समिति के रिपोर्ट का शीघ्र हो अनुपालन, अतिथि प्राध्यापकों का जल्द हो नियमितीकरण

Updated at : 21 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा समिति के रिपोर्ट का शीघ्र हो अनुपालन, अतिथि प्राध्यापकों का जल्द हो नियमितीकरण

शिक्षा समिति के रिपोर्ट का शीघ्र हो अनुपालन, अतिथि प्राध्यापकों का जल्द हो नियमितीकरण

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार राज्य अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के बैनर के अधीन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय इकाई के संयोजक डॉ राजीव जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें विधान परिषद के शिक्षा समिति द्वारा शिक्षा विभाग व बिहार सरकार को भेजी गयी रिपोर्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुये अनुपालन व अतिथि प्राध्यापकों का जल्द नियमितीकरण के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया. मालूम हो कि बिहार के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी के मद्देनजर सरकार के द्वारा गठित शिक्षा समिति ने अतिथि प्राध्यापकों को नियमित करते हुए इनकी सेवा 65 वर्ष करने की अनुशंसा किया है. इस ऐतिहासिक फैसला को लेकर संयोजक डॉ राजीव जोशी, संघ के नेता डॉ ब्रजेश सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ अक्षय कुमार चौधरी, डॉ सुमंत राव, डॉ अजय कुमार, डॉ भूषण कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ श्वेता शरण, डॉ राखी भारती, डॉ ब्रह्मदेव यादव, डॉ शत्रुंजय कुमार झा, डॉ एमएस रहमान उर्फ बाबुल ने अतिथि सहायक प्राध्यापकों के हस्ताक्षर का आवेदन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को भेजा है. बिहार राज्य अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ नेताओं ने कहा कि है कि हाल में शिक्षा समिति के द्वारा लिये गये निर्णयों में यूजीसी के द्वारा निर्धारित अहर्ता व पात्रता संबंधित परिनियम का पालन किया गया है. उन्होंने बहाल अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा को नियमित करते हुए 65 वर्ष करने की अनुशंसा को लागू करने की मांग की है. बिहार राज्य अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के नेताओं ने बताया कि बिहार भर के विश्वविद्यालयों में हमलोग लगभग 25 सौ की संख्या में हैं और हमलोगों के निष्ठापूर्वक अध्यापन व अन्य शैक्षणिक कार्य में सहयोग के कारण ही शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है. इन सभी शिक्षकों को नियमित करने से ही विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा. संघ के नेताओं ने मांग को समय-समय पर राज्य सरकार से लेकर विधान परिषद के सदस्यों को आगे बढ़ाने के लिए संघ के प्रदेश नेतृत्व मो तहफीजुर रहमान व उनकी टीम को भी बधाई. मांग को लागू करने के लिए शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद के उपसभापति डॉ रामवचन राय, डॉ संजीव सिंह, डॉ नवल किशोर यादव, डॉ संजय सिंह, डॉ जीवन कुमार व डॉ मदन मोहन झा को साधुवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन