रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट, छह जख्मी

Updated:
विज्ञापन
रास्ता विवाद  को लेकर हुई मारपीट, छह जख्मी

रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट, छह जख्मी

विज्ञापन

आलमनगर.

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 15 के मिस्त्री टोला में बुधवार को रास्ते विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे छह लोग जख्मी हो गया. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ. दूसरे पक्ष की जख्मी महिला मनोरमा देवी पति समफुल मिस्त्री को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया. जख्मी में एक पक्ष के बहादुर मिस्त्री, पत्नी सबुजा देवी व पुत्र इंदल मिस्त्री, पवन मिस्त्री व श्रवण मिस्त्री बताया गया. दोनों पक्ष नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 का है. दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जहां जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन