जमुनिया रही में दो पक्षों के बीच मारपीट, काउंटर केस

Updated:
विज्ञापन
जमुनिया रही में दो पक्षों के बीच मारपीट, काउंटर केस

जमुनिया रही में दो पक्षों के बीच मारपीट, काउंटर केस

विज्ञापन

शादी समारोह में गाली-गलौज व नशे में विवाद का आरोप, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा). थाना क्षेत्र के जमुनिया रही गांव में बीते 13 मई की रात दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पहले पक्ष के अजय कुमार द्वारा दिए गए आवेदन पर गांव के ही रामजन्म ऋषिदेव, लक्ष्मण ऋषिदेव व गुड्डू कुमार सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अजय कुमार का आरोप है कि एक शादी समारोह के दौरान सभी आरोपियों ने नशे का सेवन कर रखा था और वे भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे. विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे जख्मी हो गए.

दूसरे पक्ष ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के महावीर कुमार के आवेदन पर भी पुलिस ने जवाबी प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें अजय मंडल, मुकेश मंडल और आशीष कुमार सहित करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है. महावीर कुमार का आरोप है कि 13 मई की रात इन सभी लोगों ने एक राय होकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी.

प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस बल द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन