बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
गम्हरिया. बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर सोमवार को मध्य विद्यालय गम्हरिया के बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस का उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाना और साइबर अपराध से लोगों को सतर्क करना है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वच्छ, सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें. मौके पर बीईओ नवल किशोर सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार भारती, एसआइ कन्हैया कुमार, मनोज सिंह, रोशन कुमार, अशोक कुमार, मो मुन्ना, मो जावेद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










