बच्चों ने नशा छोड़ो, देश जोड़ो नारे के साथ लोगों को किया जागरूक

Updated at : 24 Feb 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने नशा छोड़ो, देश जोड़ो नारे के साथ लोगों को किया जागरूक

बच्चों ने नशा छोड़ो, देश जोड़ो नारे के साथ लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन

पुरैनी . बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को बीईओ विजय कुमार व थानाध्यक्ष राघव शरण के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली. स्कूल के बच्चों के साथ रैली निकाला गया. रैली में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरैनी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. रैली मुख्य मार्गों से होकर बाजार होते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई. इस दौरान छात्र नशे को कहें न, स्वस्थ जीवन, सुखी जीवन और नशा छोड़ो, देश जोड़ो जैसे नारे लगाकर जागरूक कर रहे थे. थानाध्यक्ष राघव शरण ने कहा कि नशा समाज को कमजोर करता है और युवा पीढ़ी को गुमराह कर देता है, एक नशामुक्त समाज ही एक स्वस्थ, सशक्त और उन्नत राष्ट्र की नींव रख सकता है. मौके पर एसआइ राकेश सिंह, जवाहर प्रसाद, महिला पुलिस बल, प्रधानाध्यापक संध्या सिन्हा, शिक्षक सुधइंद्र कुमार समर, सुरेंद्र कुमार, अल्का कुमारी, स्नेहा झा, रविशंकर कुमार, शत्रुघ्न कुमार, शक्तिनाथ झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन