बाल वैज्ञानिक पहुंचे जहानाबाद, शोध प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 8:18 PM
बाल वैज्ञानिक पहुंचे जहानाबाद, शोध प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बाल वैज्ञानिक जहानाबाद गये, जहां सभी छात्र-छात्राएं शोध प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में साक्षी सुमन एसबीजेएस हाई स्कूल उदाकिशुनगंज, माही नूर एसएनपीएम विद्यालय मधेपुरा सोनी कुमारी, रूपेश कुमार, शिवम कुमार, गाइड शिक्षक शैलेश कुमार चौरसिया और अमृता कुमारी के नेतृत्व में बाल वैज्ञानिक कुर्मा पहुंचकर अपना प्रतिभा में दम दिखाएंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलंकार करेंगे. क्षेत्रिय समन्वयक कृष्ण कुमार के साथ मधेपुरा जिले से बाल विज्ञान शोध प्रति भागी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और मधेपुरा जिला का नाम रोशन करेंगे. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मधेपुरा के छात्र का हौसला बुलंद हैं. अमृता कुमारी ने बताया कि सभी छात्र कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अरुण कुमार, संतोष कुमार, आशीष कुमार,अवधेश कुमार, सुनील कुमार चौरसिया, गुंजन सिंह ,नूरुल होदा अंसारी,आफताब आलम, दीनबंधु,वंदना कुमारी,हिरा भारती,अंकित दास,अभिषेक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद सईद अंसारी आदि ने कहा बच्चे पूरी तरह से तैयार हैं. जिले सहित राज्य का नाम रौशन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










