व्यापार मंडल का चुनाव 25 जुलाई को

Updated:
विज्ञापन
व्यापार मंडल का चुनाव 25 जुलाई को

व्यापार मंडल का चुनाव 25 जुलाई को

विज्ञापन

शंकरपुर. व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के नये गठन के लिए चुनाव 25 जुलाई को होगा. यह जानकारी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने दी. उन्होंने बताया कि 14 पदों के लिए चुनाव होगा. इसमें अध्यक्ष, प्रबंधन कार्य समिति के सदस्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और सामान्य कोटि के सदस्य शामिल हैं. नामांकन पत्र 12 से 14 जुलाई तक भरा जायेगा. नामांकन पत्र का प्रपत्र 26 जून से 12 जुलाई तक प्रखंड कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. नामांकन पत्र बीपीआरओ विजय कुमार रजक को प्रखंड कार्यालय शंकरपुर में जमा किया जा सकता है. नामांकन पत्रों की जांच 15 व 16 जुलाई को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 जुलाई है. यदि चुनाव में विरोध हुआ तो मतदान 25 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रखंड कार्यालय शंकरपुर में होगा. मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन