सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सीडीपीओ ने  आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन

चौसा. सीडीपीओ ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र 45 का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्र पर सेविका अनुपस्थित मिली. सीडीपीओ दुर्गेश कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है. सीडीपीओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार सूचना मिल रही थी कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 पर सेविका सावित्री कुमारी अनुपस्थित रहती है. हालांकि सेविका अपने मूल केंद्र 124 पर उपस्थित थी. केंद्र 45 में सेविका के नहीं रहने के कारण प्रभार में दिया गया है. सहायिका द्वारा मनमाने रूप से केंद्र का संचालन किया जा रहा है. सहायिका द्वारा केंद्र का संचालन किया जा रहा था. केंद्र पर मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित थे. सीडीपीओ ने बताया कि केंद्र पर बच्चों के लिए मीनू के हिसाब से पूर्व पोषाहार बनाने का निर्देश दिया गया है. केंद्र पर कम बच्चों की उपस्थिति देखकर सीडीपीओ ने सहायिका से स्पष्टीकरण मांगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन