ePaper

दुकान से नकदी समेत सामान की चोरी

Updated at : 12 Oct 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान से नकदी समेत सामान की चोरी

बाजार में एक मिठाई दुकान में शनिवार की रात्रि अपना होटल चाय नाश्ता में चोरी हुई. दुकानदार शिवकुमार ने बताया कि दुकान को बंद कर अपने घर चले गये.

विज्ञापन

शंकरपुर. बाजार में एक मिठाई दुकान में शनिवार की रात्रि अपना होटल चाय नाश्ता में चोरी हुई. दुकानदार शिवकुमार ने बताया कि दुकान को बंद कर अपने घर चले गये. जब रविवार को सुबह नौ बजे दुकान खोलने गये तो देखें कि मेरे दुकान के टट्टी को हटाकर हमारे दुकान से गल्ला से सात हजार नकद व रजनीगंधा सिगरेट मिठाई सन पापड़ी एवं अन्य समान, जिसकी कीमत करीब 15 हजार है. सभी सामान चोरी कर ली. दुकान में लगे सीसीटीवी चेक करने पर देखें कि शंकरपुर वार्ड 12 निवासी विजय कुमार ने मेरे दुकान का सारा सामान चोरी कर ली. शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. सीसीटीवी की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ————————- चार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल शंकरपुर. एसटीएफ व शंकरपुर पुलिस ने चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर शंकरपुर थाना को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मौरा झरकाहा पंचायत के कोल्हुआ वार्ड 17 निवासी संजय यादव, सदानंद यादव, रामानंद यादव के उपर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वहीं लालो कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. सभी को सहरसा से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सभी के ऊपर जमीन विवाद को लेकर शंकरपुर थाना में केस दर्ज है. वहीं कोर्ट से वारंट जारी था. रविवार को कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन