मक्का लदा ट्रैक्टर गायब होने का मामला दर्ज

मक्का लदा ट्रैक्टर गायब होने का मामला दर्ज
ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेशना पंचायत के वार्ड नंबर सात बिशनपुर अरार निवासी राजीव दास ने अरार थाने में मक्का लदा ट्रक गायब होने का मामला दर्ज कराया है. राजीव ने बताया कि 10 दिसंबर को रेशना बाजार से मकई लोड कर ट्रक पानागढ़ (बंगाल) के लिए चला था. जो अभि तक बंगाल नहीं पहुंच पाया है. इस मामले को लेकर ट्रक चालक सहरसा निवासी पारस कुमार, बंगाल निवासी ट्रक मालिक अशोक मल्लिक, ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार पिंटू के विरुद्ध अरार थाना में मामला दर्ज करवाया है. इस मामले को राजीव दास ने पानागढ़ बंगाल जाकर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. ट्रक पर लगभग 25 टन मकई लदा हुआ था. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










