नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर मामला दर्ज

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . अरार थाना क्षेत्र के परसाहा वार्ड नंबर 10 निवासी सुबोध मुखिया ने नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए गांव के ही सात लोगों पर अरार थाना में मामला दर्ज कराया है. सुबोध मुखिया ने आरोप लगाया है कि बीते 28 मार्च को शाम में लड़की शौच के लिए गयी, जो वापस नहीं लौटी. खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही नीरज कुमार को ले जाते हुए देखा है. जब नीरज कुमार के घर पूछने गया तो सूरज मुखिया, गोगल मुखिया, लीला देवी, आनंद मुखिया ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए. इसको लेकर सुबोध ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. अरार थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन