सफाई के प्रति अभियान चला लोगों को किया जागरूक

सफाई के प्रति अभियान चला लोगों को किया जागरूक
माय भारत के प्रथम वर्षगांठ पर दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ऑल इंडिया ट्रेडर्स के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को व्यापार मंडल, एनएसएस व नगर परिषद के सहयोग से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसके तहत बड़ी दुर्गा मंदिर से कर्पूरी चौक तक सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया. कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां, बीएनएमयू के पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉ अभय कुमार, व्यापार मंडल सदस्य विक्की विनायक, सीनेट सदस्य रंजन यादव, कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स से आये राजू कुमार सोनी, अनीस गौतम, प्रेम रॉय, नीतीश कुमार, राजा कुमार, सौरभ कुमार, शमीम कुमार आदि शामिल थे. इस अभियान के तहत दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










