रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2024 6:18 PM
रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
मुरलीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी हॉल्ट के रेलवे लाइन के किनारे बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दीनापट्टी हॉल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. आसपास के क्षेत्र के लोगों ने शव की पहचान करने से इंकार कर दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक थाना परिसर में सुरक्षित रखा जायेग और आसपास के थाना क्षेत्र में सूचना देकर शिनाख्त का प्रयास किया जायेगा. उसके बाद भी अगर शव की शिनाख्त नहीं हो पायी, तो पुलिस प्रशासन के देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










