बीएनएमयू ने मेधाशॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड किया 14,935 छात्राओं का डाटा
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

बीएनएमयू ने मेधाशॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड किया 14,935 छात्राओं का डाटा
विज्ञापन
सीएम कन्या उत्थान योजना: स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं ऑनलाइन जांचें अपना नाम, आधार नंबर अपडेट नहीं होने से 754 का डाटा अटका
मधेपुरा. बीएनएमयू ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का डाटा मेधाशॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड कर दिया है. 15 मई तक विश्वविद्यालय द्वारा कुल 14,935 छात्राओं का विवरण सफलतापूर्वक पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया है. अब संबंधित छात्राएं मेधाशॉफ्ट पोर्टल व विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम व अन्य विवरण जांच सकती हैं. विश्वविद्यालय नोडल कार्यालय के सहायक शुभम राज ने बताया कि दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण कुल 15,686 छात्राओं में से 14,935 का डाटा अपलोड किया जा चुका है. जबकि, तकनीकी कारणों से 754 छात्राओं का डाटा फिलहाल अपलोड नहीं हो सका है.यूएमआइएस पर आधार नंबर अपडेट कराना अनिवार्य
सहायक शुभम राज ने बताया कि जिन 754 छात्राओं का डाटा अटका है, उसका मुख्य कारण यूएमआइएस पोर्टल पर उनका आधार नंबर अपडेट नहीं होना है. उन्होंने प्रभावित छात्राओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना आधार विवरण अपडेट करवा लें. आधार अपडेट होने के बाद ही उनका डाटा मेधाशॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा, जिसके बाद ही वे योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकेंगी.त्रुटियों के सुधार के लिए नोडल कार्यालय से करें संपर्क
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, पिछले सत्र की भी कई छात्राएं आधार संख्या, जेंडर, जन्मतिथि एवं अन्य तकनीकी त्रुटियों के कारण अब तक इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित हैं. ऐसी सभी छात्राएं विश्वविद्यालय के नोडल कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान करवा सकती हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










