ePaper

बीएनएमयू अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पार्वती कॉलेज से हुआ शुरू

Updated at : 02 Dec 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पार्वती कॉलेज से हुआ शुरू

तीन दिवसीय इस एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अलग-अलग महाविद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ी और पीटीआई शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

-छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह एवं अन्य ने किया शुभारंभ- मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा की मेजबानी में पार्वती साइंस कॉलेज, कीर्ति क्रीड़ा मैदान, पथराहा में सोमवार को आरंभ हुआ. इसका विधिवत उद्घाटन प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष छात्र कल्याण ने झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया. सर्वप्रथम एनसीसी के कैडेटों द्वारा उन्हें सलामी दी गई. उन्होंने कीर्ति बाबू के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर मंचासीन होते हुए सभी महाविद्यालय से आए हुए खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो डॉ पवन कुमार ने अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटनकर्ता प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह, कुलसचिव प्रो डॉ अशोक कुमार ठाकुर, अतिथि प्रो डॉ मो अबुल फजल, निदेशक, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद्, बीएनएमयू मधेपुरा, उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर मिश्रा, शारीरिक शिक्षक सह खेल गुरु संत बाबू, डॉ अशोक कुमार सिंह (कॉलेज ऑफ इंस्पेक्टर साइंस), डॉ रामकृष्ण यादव, विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य डॉ गोपाल कुमार, ब्रह्मदेव कामत, सुनील कुमार झा, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार को माला, पाग एवं शॉल देकर सम्मानित किया. -अलग-अलग महाविद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ी हो रहे शामिल- आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल आयोजन का दायित्व पार्वती विज्ञान महाविद्यालय को दिया गया है. तीन दिवसीय इस एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अलग-अलग महाविद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ी और पीटीआई शामिल हो रहे हैं. विश्वविद्यालय के सहयोग और अपने महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों के सहयोग से निश्चित ही हम इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया. प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने इस आयोजन के लिए पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं शिक्षककर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि निश्चित ही पार्वती विज्ञान महाविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने में सक्षम होगी. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और विश्वविद्यालय से जारी खेल कैलेंडर के अनुसार उन्हें सभी खेलों में भाग लेकर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग करेगी. खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देगी और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सदैव अपना सहयोग और मार्गदर्शन देती रहेगी. -जल्द ही होगी खेल मैदान की घेराबंदी- विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा के प्रधानाचार्य के आग्रह पर मंच से आश्वासन दिया कि जल्दी ही कीर्ति क्रीड़ा मैदान, पथराहा की घेराबंदी की जाएगी और इसे एक खेल परिसर का स्वरूप दिया जाएगा. उसके लिए विश्वविद्यालय संपूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगी. एकलव्य प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का नेतृत्व करने वाले पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा के अखिलेश कुमार को मशाल प्रदान कर प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने इस खेल का शुभारंभ करवाया. इस प्रतियोगिता में पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, टीपी कॉलेज, बीएनएमबी कॉलेज साहूगढ़, एमएलटी कॉलेज सहरसा, केपी कॉलेज मुरलीगंज, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, एसएसआरकेएस कॉलेज सहरसा, बीएसएस कॉलेज सुपौल, एचपीएस कॉलेज निर्मली और आरएम आम कॉलेज सहरसा के 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. -800 मी महिला वर्ग में मुस्कान खातून प्रथम- तीन दिवसीय इस खेल का आगाज 800 मी और 100 मी के पुरुष/महिला खिलाड़ियों के दोड़ से आरंभ हुआ. 800 मी पुरुष वर्ग में नीतीश कुमार यूबीके कॉलेज, करामा को पहला, सुरेश कुमार मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा को दूसरा, भवेंद्र कुमार एमएलटी कॉलेज, सहरसा को तीसरा स्थान मिला. 800 मी महिला वर्ग में मुस्कान खातून एचएस कॉलेज उदाकिशनगंज ने पहला, टीपी कॉलेज मधेपुरा की शिवानी कुमारी ने दूसरा और पीएस कॉलेज मधेपुरा की रंजन कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. रेफरी के रूप में दिलीप कुमार, दुर्गानंद प्रसाद, प्रेम कुमार, प्रिय रंजन कुमार, कंचन कुमार कुंज, रमेश कुमार, कैलाश कुमार कौशल, अमरेंद्र कुमार अमर उपस्थित रहे. -कुलगीत एवं स्वागत गीत से हुई शुरुआत- कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षाशास्त्र के प्रो अजय अंकोला, खिलाड़ियों का प्रवेश डॉ राम सिंह द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया. उद्घाटन समारोह में संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो रीता कुमारी के निर्देशन में किम्मी प्रिया, प्रतिभा, गौरी, श्रेया और कृष्ण कुमार ने कुलगीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इस मौके पर संत अवध डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ देव प्रकाश, डॉ सारंग तनय, डॉ कपिलदेव कुमार, डॉ हरे कृष्णा, डॉ श्याम कुमार, डॉ सुजीत कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ शशि कुमार झा, डॉ कृशानु दयासी, डॉ धनंजय कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार डाॅ एनके झा, डॉ सुमेध आनंद, डॉ राजीव जोशी,अंशु कुमार सिंह, नीतीश कुमार, भूषण कुमार, रविंद्र कुमार, रविशंकर कुमार, सुभाष कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन