पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

Published by : Kumar Ashish Updated At : 03 Feb 2026 7:17 PM

विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुन्दर पंचायत में मंगलवार को डेयरी के पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पंचायत के लक्षमिनियां वार्ड नंबर नौ निवासी रामविलास कुमार बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान लक्षमिनिया मंदिर के समीप सुधा डेयरी के पिकअप की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

40 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार

मुरलीगंज.

मुरलीगंज बैंगा पुल स्थित सामुदायिक भवन के सामने मंगलवार की शाम उचक्कों ने एक व्यक्ति के हाथ से झोला छीनकर फरार हो गया. पीड़ित ने कहा कि झोला में 40 हजार रुपये था. पीड़ित तमौट परसा वार्ड नंबर एक निवासी छुतहरू राम है. पीड़ित ने बताया कि वह मिडिल चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से ऋण की राशि के रूप में 40 हजार रुपये की निकासी कर बाजार में साग-सब्जी खरीदने के बाद लौट रहा था.

इसी दौरान बैंगा पुल स्थित सामुदायिक भवन के पास सवारी वाहन के इंतजार में रूके हुए थे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन में किसी चीज से रगड़ दिया. गर्दन खुजलाने लगा. इसी दौरान उचक्कों ने हाथ से झोला छीनकर फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है .

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन