बिहारीगंज में हत्या कांड का 10 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 14 Mar 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन

बिहारीगंज में हत्या कांड का 10 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज.
बिहारीगंज थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 12 मार्च को सूचना मिली कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निफ्स स्थित कैलाश मेहता के मकई लगे खेत में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत में ही छोड़ दिया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की. इस दौरान खेत में पड़े शव की पहचान मोहनपुर निवासी रवि मोहन कुमार मेहता (21 वर्ष), पिता मनोज कुमार मेहता के रूप में की गयी. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वही मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बिहारीगंज थाना में कांड संख्या 75/26, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गयी. इस दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम ऋषिदेव पिता उपेंद्र ऋषिदेव एवं सतीश कुमार पिता गोपी ऋषिदेव दोनों निवासी मोहनपुर निफ्स वार्ड संख्या 11, थाना बिहारीगंज शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक कट्टा, एक चाकू तथा मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है. मुख्य आरोपी विक्रम ऋषिदेव ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पुअनि अभिलेश कुमार सिंह, पुअनि दीपक कुमार, पुअनि गोविंद पासवान, सशस्त्र बल बिहारीगंज थाना तथा डीआईयू मधेपुरा की टीम शामिल थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




