Bihar News: मधेपुरा में चाचा-भतीजी की रिश्ता हुआ तार-तार, परीक्षा दिलाने के दौरान बनाया हवस का शिकार, पीड़िता की मौत

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मधेपुरा में चाचा ने भतीजी के साथ गलत काम कर रहा था, इसी दौरान कुछ युवकों ने इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके बाद युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र में चाचा और भतीजी का रिश्ता तार-तार हुआ. परीक्षा दिलाने के दौरान चाचा ने भतीजी को हवस का शिकार बना लिया. जिससे पीड़िता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि मामला जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र का है. वीडियो में आरोपी एक शख्स अपनी ही भतीजी से अवैध संबंध बना रहा था. इस दौरान स्थानीय कुछ युवाओं ने उन्हें देख लिया और वहां पहुंचकर दोनों का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ लिया.

युवकों ने भी की दुष्कर्म की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र आरोपी अपनी भतीजी को बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा दिलाने मधेपुरा ले जाया करता था. इसी दौरान वह अपनी सगी भतीजी को अपने हवस के जाल में फंसा लिया और रास्ते में सुनसान नहर पर बाइक खड़ी कर नहर के किनारे झाड़ी में ले जाकर उससे अवैध संबंध बनाने लगा. इसी दौरान मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने पहले दोनों का वीडियो बनाया. दोनों को पुलिस थाने ले जाने की बात कहने लगे. माफी मांगने के बाद आक्रोशित युवक शांत हुए. हालांकि वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा और सुना जा सकता है कि वहां पहुंचे उन युवकों ने भी उस युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया. घटना बीते शनिवार की बतायी जा रही है. उसके बाद 26 जनवरी को संदेहास्पद स्थिति में युवती की मौत की खबर सामने आयी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने आनन-फानन में युवती की लाश को दफना दिया. हालांकि जब वीडियो वायरल हुआ तो मधेपुरा पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और एएसपी प्रवेंद्र भारती ने शंकरपुर थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर को मामले की त्वरित जांच का आदेश दिया, जिसके बाद हरकत में आयी शंकरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी चाचा गांव और घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, त्वरित कार्यवाही करते मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल पीड़िता के परिजन डरे और सहमे हुए कैमरे पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

Also Read: Bihar Crime: आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, लखीसराय में दो युवकों को लगी गोली

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन