Bihar News: मधेपुरा में कार सवार को गोलियों से भूना, तीन बाइक पर आए बदमाशों ने मारी 10 गोलियां

Updated:
विज्ञापन
Bihar News

Bihar news

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक कार सवार युवक पर गोलियों की बरसात कर दी. जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर से भिट्ठा जाने वाली सड़क पर यमुनिया टोला मोड़ के पास की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक कार सवार युवक पर गोलियों की बरसात कर दी. जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर से भिट्ठा जाने वाली सड़क पर यमुनिया टोला मोड़ के पास की बताई जा रही है. मृत युवक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-13 निवासी सुभाष यादव के 28 वर्षीय बेटे रवि यादव के रूप में की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने युवक के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. शरीर पर 10 बुलेट के निशान हैं. अपराधी एक बाइक पर सवार थे और वे भिट्ठा टोला के पास से ही रवि को फॉलो कर रहे थे.

कार ओवरटेक कर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

बता दें कि अपराधियों ने अरजपुर से भिट्ठा टोला जाने वाली सड़क पर जमुनिया मोड़ सुनसान जगह देखकर रवि की कार को ओवरटेक किया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. गोली रवि के चेहरे, पेट, छाती और हाथ पर लगी है. इधर, वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

बहन को ससुराल छोड़ लौट रहा था वापस

स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि सोमवार को अपनी बहन को ससुराल छोड़ने कांप बलिया गया था. जहां से शाम में वह घर वापस आ रहा था. उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. परिजनों ने बताया कि रवि की किसी से दुश्मनी नहीं थी. वह शौचालय टंकी सफाई का काम करता था.

Also Read: पटना में दर्दनाक हादसा, ट्रांसफॉर्मर फटने से महिला की मौत, बेटी-नतिनी की स्थिति गंभीर

पुलिस ने क्या कहा?

उदाकिशुनगंज के SDPO अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन