उन्नत व उज्ज्वल बिहार थीम पर मनेगा बिहार दिवस

Updated:
विज्ञापन
उन्नत व उज्ज्वल बिहार थीम पर मनेगा बिहार दिवस

उन्नत व उज्ज्वल बिहार थीम पर मनेगा बिहार दिवस

विज्ञापन

मधेपुरा. कला व संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस 2026 के अवसर रविवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर विविध आकर्षक व जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस वर्ष बिहार दिवस का आयोजन उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार थीम पर किया जा रहा है. जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में अपराह्न 03:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेगी. इसके पूर्व चयनित प्रतिभागियों का शनिवार को कला भवन में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया आयोजित की गयी. कार्यक्रम के अंतर्गत सहायिकाओं व जीविका दीदियों द्वारा समाहरणालय परिसर व कला भवन के समक्ष आकर्षक रंगोली बनायी जायेगी, जो स्थानीय संस्कृति व परंपरा की झलक प्रस्तुत करेगी. साथ ही कला भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा. बिहार दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय, डीआरडीए परिसर व शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं को विशेष रूप से प्रकाशमय किया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन