आज से होगी बीसीए प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 7:11 PM
आज से होगी बीसीए प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा
प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बुधवार से बीसीए प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2024, तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2024 व पांचवें सेमेस्टर दिसंबर 2024 की सैद्धांतिक परीक्षा शुरू होगी, जो 17 दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि बीसीए विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा 11 से शुरू होगी व 17 दिसंबर को संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. पहली पाली में बीसीए प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2024 व बीसीए तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2024 की परीक्षा होगी. वहीं द्वितीय पाली में बीसीए पांचवां सेमेस्टर दिसंबर 2024 की परीक्षा होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. कॉमर्स कॉलेज को बनाया गया एकमात्र परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय स्तर पर एकमात्र परीक्षा केंद्र भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहूगढ़ मधेपुरा अर्थात कॉमर्स कॉलेज को बनाया गया है. कॉमर्स कॉलेज परीक्षा केंद पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल, युवीके कॉलेज करामा व आदर्श कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर मधेपुरा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










