वास विहीन परिवार को अभियान बसेरा-2 के तहत वितरित की जायेगी जमीन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 8:30 PM

विज्ञापन

वास विहीन परिवार को अभियान बसेरा-2

विज्ञापन

स्थल निरीक्षण कर डाटाबेस तैयार करने की कवायद शुरू

उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत खाड़ा पंचायत के सिनवाड़ा ग्राम में शनिवार को सीओ हरिनाथ राम ने स्वयं स्थल निरीक्षण कर वास विहीन परिवार का डाटाबेस तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है. दरअसल अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवार को समूह में बसाकर उन्हें बंदोबस्ती का पर्चा दिया जायेगा. ऐसे में इन परिवारों को सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जायेगी. सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि सर्वेक्षण कर वास विहीन परिवार का विस्तृत डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. इसके बाद संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव भेजा जायेगा. इसकी स्वीकृति के बाद पर्चा वितरित की जायेगी. मौके पर राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार, अंचल अमीन गजेंद्र प्रसाद साह, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरुण कामती, समाजसेवी उमाकांत सिंह, अवधेश सिंह व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन