प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, मत्स्य विभाग की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, मत्स्य विभाग की छापेमारी

प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, मत्स्य विभाग की छापेमारी

विज्ञापन

मुरलीगंज. मत्स्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने गुप्त सूचना पर मुरलीगंज में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के खिलाफ कार्रवाई की. विभाग की टीम ने गौशाला चौक पर छापेमारी कर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को जब्त किया. जब्त की गयी मछली को नगर पंचायत कार्यालय के पीछे खाली जमीन पर गड्ढा खोदकर दफनाया गया. मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नारायणपुर निवासी संतोष मुखिया द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया, जिसने गौशाला चौक पर छापेमारी कर प्रतिबंधित मछली को जब्त किया. इस संबंध में मछली विक्रेता संतोष मुखिया के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पदाधिकारी ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन